पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थांदला : कांग्रेस ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

थांदला : कांग्रेस ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थांदला : कांग्रेस ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

थांदला | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष जसवंत भाभोर, पूर्व जनपद अध्यक्ष चैनसिंह डामोर, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष जितेंद्र धामन, दयाराम वाघेला, आदि उपस्थित थे। इसके बाद अंबेडकर भवन स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। आभार पार्षद आनंद चौहान ने माना। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वागडिया फलिया में बाबा साहेब की जयंती मनाई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुकेश बामनिया, राजेश, करण, उदयसिंग, विनेश आदि उपस्थित थे।

राणापुर : पुराना बस स्टैंड से सद्‌भावना रैली निकाली

राणापुर | बाबा साहेब की जयंती पर नगर में सद्‌भावना रैली निकाली गई। गुजरी से शुरू हुई रैली पुराना बस स्टैंड स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर पहुंची। जहां नप के समस्त सफाई कर्मचारियों के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अजनार, मंडल अध्यक्ष ललित बंधवार, पूर्व नप अध्यक्ष गोविंद अजनार, उपाध्यक्ष लीलेश हरसोला, प्रमुख रूप से शामिल हुए। पुराना बस स्टैंड स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर सर्व प्रथम समस्त सफाई कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया। पश्चात अतिथियों ने तिलक लगाकर माला पहनाई। संचालन रविंद्र नायक ने किया।

बामनिया : बाबा साहेब के जीवन के बारे में बताया

बामनिया | ग्राम पंचायत में संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान बाबा साहेब के जीवन के बारे में बताया गया। सरपंच रामकन्या मखोड़, उपसरपंच लोकेंद्र कटकानी, पंच वागजी कटारा, सुमित्रा भटेवरा, लक्ष्मीबाई बुंदेला, प्रभा सोनी, जनपद सदस्य मोती खड़िया, पंच तेरसिंह डामर, गणेश बारिया, ओपी बुंदेला, सुखलाल टेलर, रामसिंह गेहलोद, मुकेश भाभर, जयसिंह परमार, कैलाश राणा, रोजगार सहायक भेरू मेड़ा आदि मौजूद थे।

करवड़ : आवास योजना की लिस्ट का वाचन किया

करवड़ | शनिवार को गांव में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सचिव गोपालदास वैरागी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत ग्रामीणों के नाम की लिस्ट पढ़कर सुनाई। वैरागी ने कहा लिस्ट में जिनका नाम छूट गया है वे बताएं उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा। ग्रामसभा में ग्रामीणों को डॉ. भीमराम अांबेडकर के जीवन की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों ने गांव में नाली चोक होने की समस्या भी बताई। इस अवसर पर सरपंच शांतिबाई सोलंकी, रोजगार सहायक संगीता सीनम सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...