पेटलावद. कांग्रेस ने धरना स्थल पर जाकर रोजगार सहायकों को समर्थन दिया।
थांदला/पेटलावद |रोजगार सहायक व पंचायत सहायक सचिव कर्मचारी संघ की चार दिनों से चली आ रही हड़ताल को समर्थन देने के लिए थांदला कांग्रेस कार्यकर्ता जनपद पंचायत में धरना स्थल पर पहुंचे। रोजगार सहायक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष रतनसिंह डामर ने उपस्थित कांग्रेस नेताओं को अपनी मांगों के बारे में बताकर समर्थन मांगा। कांग्रेस नेताओं ने हड़ताली कर्मचारियों को हरसंभव सहयोग तथा प्रदेश मे सरकार बनने पर सभी मांगों को मंजूर करने का आश्वासन दिया। पेटलावद में भी पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा, जिपं सदस्य कलावती भूरिया के नेतृत्व में कांग्रेस ने रोजगार सहायकों को समर्थन दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रोशन सिंह परमार के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष भारतसिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष नारायण पाटीदार के नेतृत्व में पेटलावद ब्लॉक के समस्त ग्राम रोजगार सहायक धरना स्थल पर उपस्थित थे।