पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नदी पुनर्जीवन के लिए किया श्रमदान

नदी पुनर्जीवन के लिए किया श्रमदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थांदला रोड | मप्र जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड मेघनगर में चयनित ग्राम छोटा गुड़ा व शिवगढ़ के बीच स्थित बड़ी नदी पर नदी पुनर्जीवन अभियान चलाया। यहां श्रमदान कर गहरीकरण का कार्य किया गया। जल संसद में ग्राम शिवगढ़ में सभी ने सकंल्प लिया जिसे पूरा किया गया। जन अभियान परिषद की ब्लाॅक समन्वयक टीना शर्मा द्वारा बड़ी नदी गोद ली गई है। उसमें रोजाना मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठयक्रम के छात्र, छात्राओं, प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्था के सदस्य ग्रामीण जन सभी के द्वारा सेवाएं प्रदान की जा रही है। नदी गहरीकरण कार्य में मेंटर्स दिनेश परमार, तलवंत परमार, आनंद देवल, अनिता पाल, नावांकुर संस्था, सर्वोदय संस्था जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, छात्र रूसमल भूरिया, कल्याणसिंह , कानसिंह, लल्ली, चम्पा, पुष्पा, संगीता, जया, कीर्ति, मनीष, मुकेश, प्रकाश, सुरेश देवल आदि ने अभियान के तहत गहरीकरण का कार्य किया गया।

खबरें और भी हैं...