पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सावन क्लब ने एसआर की टीम को हराकर जीता रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट

सावन क्लब ने एसआर की टीम को हराकर जीता रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइनल मुकाबले से पहले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि।

अतिथियों ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत

भास्कर संवाददाता | थांदला

द्वितीय रात्रिकालीन प्लास्टिक बाॅल टूर्नामेंट (टीपीएल) थांदला प्रीमियर लीग पर सावन क्लब ने कब्जा जमाया। यह टूर्नामेंट छह दिनों तक चला। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, सरंक्षक ब्रजेंद्र शर्मा, सुरेशचंद्र जैन, सीसीबी चेयरमेन गाैरसिंह वसुनिया, विक्रांत भूरिया, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, दिलीप कटारा, प्रफुल्ल गादिया, मनीष बघेल थे। अतिथियों का स्वागत टीपीएल समिति, सावन क्लब एवं न्यू मॉर्निंग क्लब ने मॉर्निंग क्लब द्वारा आतिशबाजी एवं 51 किलो की पुष्पमाला पहनाकर किया।

फाइनल मुकाबला एसआर एवं सावन क्लब के बीच हुआ। जिसमें सावन क्लब ने जीत दर्ज कर ट्राॅफी अपने नाम की। सावन क्लब ने 6 ओवर में 158 रनों लक्ष्य एसआर को दिया। जवाब में एसआर टीम ने कड़ी चुनौती देते हुए मैच को अंतिम ओवर तक पहुंचाया। एसआर को अंतिम ओवर में जीत के लिए 36 रन बनाने थे, परंतु वे इस रोचक मुकाबले को 12 रनों से हार गए और सावन क्लब विजयी हुआ। मेच के मैन आफ दि मैच सावन क्लब के विजय मिस्त्री रहे। मेन आफ दि सीरिज विजय मिस्त्री को दिया गया। एसआर टीम के बल्लेबाज प्रदीप डावर को लगातर दो मैचों में 6 गेंदों में 6 सिक्स लगाने पर टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने पर मोस्ट इमरजिंग प्लेयर का अवार्ड दिया गया। विजेता सावन क्लब एवं उपविजेता एसआर टीम को नप अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा नेता व समाज सेवी विश्वास सोनी, अजजा मोर्चा के श्यामा ताहेड़, पार्षद गजेंद्र चौहान, महेश नागर, डाॅ. मनीष दुबे द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर तहसीलदार जीएस डावर, सुरेंद्र कांकरिया, कमलेश तलेरा, मुकेश अहिरवार, पीटर बबेरिया, आत्माराम शर्मा, मनोज उपाध्याय, समकित तलेरा, कमलेश जैन, अब्दुलवली, थांदला विधानसभा से भारतीय सेना के जवान हुरसिंग भाई थंदार, सोहन भाई थंदार, नगर के युवा किशोर बचवानी, रवि बचवानी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...