चादर जुलूस के साथ शुरू हुआ उर्स
चादर जुलूस में शामिल समाजजन। जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए दरगाह पहुंचा।
थांदला | हजरत गैबशाह वली रेहमतुल्लाह अलैह के उर्स की शुरुआत सोमवार शाम को चादर जुलूस के साथ हुई। गोशिया जामा मसजिद में कुरआन ख्वानी हुई। इसके बाद शाम 6 बजे संदल और चादर के जुलूस की शुरुआत हुई। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जुलूस आस्ताने औलिया दरगाह शरीफ पर पहुंचा। जहां पर चादर पेश कर अकीदत के फूल पेश किए। इसके बाद देश में खुशहाली की दुआएं की। संदल चादर पेश करने के बाद सलातो सलाम पढ़ा गया। पश्चात लंगर हुआ। आयोजकों ने बताया कार्यक्रम में शामिल होने वाले और बाहर से आने वालों के लिए लंगर का इंतजाम भी किया है।