पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस ट्रक की भिड़ंत, सात यात्री घायल

बस-ट्रक की भिड़ंत, सात यात्री घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थांदला-पेटलावद मार्ग पर बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बस आगे से पूरी तरह चकनाचूर हो गई। ट्रक भी हादसे के बाद एक गड्ढे में लटक गया। गनीमत रही कि बस में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई।

दुर्घटना रविवार मध्य रात्रि की है। रात में चलने वाली वोल्वो बस बनारस से जामनगर जा रही थी। रास्ते में भेरूघाट पर एक खराब ट्रक खड़ा हुआ था। तभी चालक कुछ समझ नहीं पाए और थांदला की ओर से आ रहे ट्रक और पेटलावद की ओर से आ रही बस की भिड़त हो गई। टक्कर होते ही ट्रक करीब फिट दूर गड्ढे में जाकर लटक गया। वहीं बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस में सवार 7-8 यात्रियों को मामूली चोट आई। जबकि दोनों ड्राइवर भी सुरक्षित हैं। हादसे की खबर मिलते ही टीआई एसएस बघेल व तहसीलदार जीएल डावर मौके पर पहुंचे। जिन यात्रियों को चोट आई थी उन्हें थांदला पहुंचाया गया। वहीं क्रेन की व्यवस्था कर बीच रास्ते में खराब पड़े ट्रक को हटाया गया।

ट्रक से टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा पूरा चकनाचूर हो गया।

खबरें और भी हैं...