पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सम्मान यात्रा के समापन पर किसानों का किया सम्मान

सम्मान यात्रा के समापन पर किसानों का किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्र के किसानों की तकदीर व तस्वीर बदली है। जिसके चलते मध्यप्रदेश को लगातार पांचवीं बार कृषि कर्मण अवाॅर्ड मिला है, इसके लिए प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान के साथ किसानों की भी अहम भूमिका है। प्रदेश सरकार ने जीरो प्रतिशत ब्याज देकर किसानों को संकट से उबारा है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण भावांतर योजना है।

यह बात विधायक कलसिंह भाबर ने किसान सम्मान यात्रा के समापन अवसर पर पीपली चौराहे पर किसानों को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में किसानों का सम्मान भी किया गया। विधायक भाबर ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के मुलताई कांड व हथनीपाड़ा के किसान का जिक्र करते हुए पूर्ववर्ती सरकार को किसान विरोधी बताया। कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष व किसान यात्रा प्रमुख फकीरचंद्र राठौड़, यात्रा सारथी गणराज आचार्य, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने भी संबोधित किया। आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला मंत्री नाथू पाटीदार, नगर अध्यक्ष जानकीलाल राठौड़ व मंचासीन अतिथियों ने क्षेत्र के उन्नत व वयोवृद्ध किसान विष्णु पाटीदार, खेमराज राठौड़, चंपाजी राठौड़, पुनाजी पाटीदार के अलावा जवला परमार, कालू राठौड़, जमनालाल राठौड़, राजू ओहारी, अनोखीलाल प्रजापति, रूपचंद मावी समेत चैनपुरी सरपंच मुन्ना मईड़ा सहित 50 किसानों का श्रीफल व साफा बांधकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजेश वैद्य ने किया। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पार्षद पीटर बबेरिया, संजय भाबर, सुरेश राठौड़, भावेश भानपुरिया, प्रणव परमार, मोंटू उपाध्याय, पारस तलेरा, अनिल भंसाली, महेश नागर, राकेश सोनी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। अंत में आभार नगर मंडल अध्यक्ष कमलेश लोढ़ा ने व्यक्त किया।

यात्रा के समापन पर मौजूद कार्यकर्ता व पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...