पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल परिसर में झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

अस्पताल परिसर में झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थांदला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में अक्षय तृतीय के अवसर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिला स्वच्छता अभियान प्रभारी श्यामा ताहेड़ के मार्गदर्शन में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामर के निर्देशन पर अक्षय तृतीया एवं किसान नववर्ष के उपलक्ष्य में थांदला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाकर सतत जारी रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामर स्वच्छता अभियान के जिला प्रभारी श्यामा ताहेड़, कृषि मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य, पूर्व जियोस सदस्य विश्वास सोनी, पार्षद पीटर बबेरिया, पूर्व पार्षद अमित शाह, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल आचार्य, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक राठौड़, गोपाल वैरागी, अरविंद रुनवाल ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

खबरें और भी हैं...