पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैंसर परीक्षण शिविर 21 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चमन चौराहा परिवार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है शिविर

भास्कर संवाददाता | थांदला

आॅल इंडिया जैन माइनॉरिटी फेडरेशन और ग्लोबल मारवाड़ी चैरिटेबल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर रोग निदान के लिए कैंसर की प्रारंभिक जांच का बीड़ा उठाते हुए मिशन कैंसर कंट्रोल-इंडिया के अंतर्गत अत्याधुनिक चलित कैंसर परीक्षण वैन के माध्यम से पूरे देश में कैंसर की प्रारंभिक नि:शुल्क जांच का सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी सेवा प्रकल्प में थांदला में चमन चौराहा परिवार थांदला द्वारा कैंसर की प्रारंभिक जांच का शिविर लगाया जा रहा है। 21 अप्रैल को चमन चौराहा परिवार के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।

जैन माइनॉरिटी फेडरेशन के जिला अध्यक्ष संदीप बरबेटा, उपाध्यक्ष पवन नाहर ने बताया संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिविर के लिए चमन चौराहा परिवार के सदस्य उनसे मिले और शिविर की रूपरेखा तैयार की गई। आगामी 21 अप्रैल को स्थानीय नयापुरा जिनालय पर उक्त शिविर आयोजित होना है।

संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उमेश जैन और संयुक्त मंत्री सौरभ भंडारी के विशेष प्रयासों से ही मध्यप्रदेश में ‘खोजो कैंसर-मिटाओ कैंसर’ अभियान के तहत 7 दिवसीय फ्री चेकअप कैंप प्रदेश के विभिन्न नगरों में भी लगाए जाएंगे। पवन नाहर ने बताया कैंसर परीक्षण वेन के माध्यम से जान लेवा बीमारी कैंसर के आरंभिक लक्षणों की संपूर्ण जांच का निशुल्क की जाएगी। इस मोबाइल वैन में ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, प्रोस्टेड कैंसर, रक्त कैंसर, फेफड़ों का कैंसर और ओरल कैंसर की मेमोग्राफी, बायोप्सी, पैथोलॉजी लैब, सीबीसी मशीन के माध्यम से मरीजों का प्रशिक्षण किया जाएगा। राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री सौरभ भंडारी, प्रदेशाध्यक्ष उमेश जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र गादिया, जिला संयोजक संदीप बरबेटा, जिला उपाध्यक्ष पवन नाहर व अनूप भंडारी, जिला महामंत्री स्वप्निल वागरेचा, थांदला तहसील अध्यक्ष अंकित भंसाली आदि ने शिविर में पहुंचकर जांच कराने का आह्वान किया है।

खबरें और भी हैं...