- Hindi News
- National
- अक्षय तृतीय पर अंचल में जयघोष के साथ गन्ने के रस से किया भगवान आिदनाथजी का अभिषेक
अक्षय तृतीय पर अंचल में जयघोष के साथ गन्ने के रस से किया भगवान आिदनाथजी का अभिषेक
थांदला. मंदिर में भगवान का गन्ने के रस से अभिषेक करते समाजजन।
भास्कर संवाददाता | मेघनगर/राणापुर
अक्षय तृतीय के उपलक्ष्य में जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का इक्षु रस (गन्ने के रस) से अभिषेक किया। नगर की तपस्वी श्राविका स्नेहलता कावड़िया, पुष्पा व्होरा, सुशीला झामर ने वर्षीतप की कठोर तपस्या की। नगर से तपस्वियों के साथ श्रद्धालु भक्त आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी व आचार्य श्री जयर| विजयजी के सान्निध्य में पालीताणा पहुंचकर तप महोत्सव में सम्मिलित हुए।
श्री शांतिसुमतिनाथ जैन मंदिर में प्रात: 7 बजे श्री संघ की उपस्थिति मे जयघोष के साथ मूलनायक श्री सुमतिनाथ, श्री शांतिनाथजी, श्री आदिनाथजी, पुंडरिक स्वामीजी, गौतम स्वामीजी की प्रतिमा को लाभार्थी शांतिलाल लोढ़ा, नरेंद्र कुमार रांका, दिलीप कुमार कोठारी, विमलकुमार मुथा, सुभाषचंद्र लोढ़ा परिवार ने गन्ने के रस से अभिषेक किया। केसर पूजा चंद्रेश भंडारी, उत्तमचंद्र पगारिया, कमलेश भंडारी, राकेश लोढा, भूपेश पगारिया आदि ने लाभ लिया। भगवान की आरती का लाभ राजेश कुमार भंडारी और मंगल दिया सुमित कुमार मुथा परिवार ने लिया।
वहीं राणापुर में अक्षय तृतीया के अवसर पर बुधवार को श्री श्वेतांबर जैन मंदिरों में भगवान का इक्षु रस (गन्ने के रस) से अभिषेक हुआ। यतिंद्र ज्ञान मंदिर में अभिषेक, पूजन, आरती की बोलियां लगी। जिसमें भगवान के अभिषेक का लाभ वीरेंद्र जैन ने, गुरुदेव के अभिषेक का लाभ प्रकाश लाखाजी जैन, केशर पूजन जितेंद्र कटारिया और रखबचंद कटारिया ने लिया। आरती दिनेश नाहर, मंगल दिवा जितेंद्र कटारिया ने व गुरुदेव की आरती का लाभ मोतीलाल कटारिया ने लिया। अक्षय तृतीया के विशेष महत्व को जान बड़ी संख्या समाजजन आयोजन में शामिल हुए। सुविधिनाथ मंदिर में हेमेंद्र ,योगेंद्र ,शुभ सेठ और कमल बाठिया ने पहले अभिषेक का लाभ लिया। सीमंधर स्वामी मंदिर में दिलीप सकलेचा ने प्रथम अभिषेक किया ।
मेघनगर. आरती करते समाजजन। इस दौरान अन्य धार्मिक आयोजन भी हुए।