थांदला | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि मनाई। पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा राजीव गांधी जैसे युवा नेता की दूरदर्शिता के फलस्वरूप ही देश कम्प्यूटर-युग में प्रवेश कर सका है। ब्लॉक अध्यक्ष गेंदाल डामोर ने कहा भारत आज सूचना प्रौद्योगिकी में सुपर पावर बन चुका है। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी, नप उपाध्यक्ष मनीष बघेल, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, पार्षद असगर पटवारी, आनंद चौहान, राजल राजेश जैन, कमालुद्दीन खान, सरपंच रालू वसुनिया, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति अध्यक्ष जितेंद्र धामन, शम्मी खान, श्रीमंत अरोड़ा आदि मौजूद थे। संचालन ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने किया।
पेटलावद | ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय विश्राम ग्रह पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा, ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्रपालसिंह सलुनिया, कलसिंह भूरिया, गोपाल परमार, जीवन ठाकुर, चंदू राठौड़, जगदीश जानी, नाथू परमार, हरिओम भाभर, नाना गोयल, हरचंद डामर आदि मौजूद थे।
थांदला. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते कार्यकर्ता।
पेटलावद. राजीवजी के चित्र पर माल्यार्पण करते कार्यकर्ता।