पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्रदर राकेश डांगी का पुरोहिताभिषेक हुआ, फादर कहलाएंगे

ब्रदर राकेश डांगी का पुरोहिताभिषेक हुआ, फादर कहलाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय चर्च में ब्रदर राकेश डांगी का पावन पुरोहिताभिषेक के बिशप डॉ. बसील भूरिया व उदयपुर डायसिस के बिशप डॉ. देवप्रसाद गणावा के सान्निध्य में संपन्न हुआ। अब राकेश फादर कहलाएंगे।

समारोह में 86 पुरोहित एवं सैकड़ों समाजजन ने भाग लिया। इस दौरान बिशप डॉ. बसील भूरिया ने ब्रह्मचर्य, निर्धनता एवं आज्ञा पालन के संकल्प के साथ विधि-विधान से अभिषेक किया। जब फादर राकेश डांगी की मां व भाई ने बिशप को सौंपा, तो धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े।

बिशप डॉ. देवप्रसाद गणावा ने कहा आपने इतने लोगों के सामने दीक्षा ग्रहण की है, इसलिए यह हमेशा आपको प्रेरणा व प्रोत्साहन देते रहेंगे। इससे पहले चर्च थांदला के संचालक फादर कसमीर डामोर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन में सांसद कांतिलाल भूरिया, जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, कालूसिंह नलवाया, गुरुप्रसाद अरोड़ा, पारसिंह डिंडोर सहित समाज के विकार जनरल फादर पीटर खराड़ी, थांदला के डीन फादर अंतोन कटारा, मुंबई के रेक्टर फादर परेरा, फादर स्टीफन वीटी, पुरोहितों के अध्यक्ष फादर सिल्वेस्टर मेड़ा, फादर जॉन वाखला, सेक्रेट्री फादर थॉमस पीए व अन्य फादरों के साथ भाग लिया। संचालन फादर माइकल मकवाना, राजू बारिया व विनोद धानक ने किया। फादर राकेश डांगी ने आभार माना।

आयोजन
थांदला चर्च में झाबुआ और उदयपुर के बिशप ने संपन्न कराई विधि
माता-पिाता के साथ शामिल हुए राकेश डांगी।

पुरोहिताभिषेक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...