दूधिया रोशनी में हो रहे मैच, आज लीग मैच के बाद शुरू होगा दूसरा दौर
दूधिया रोशनी में खेले जा रहे हैं मैच, मैदान आकर्षक नजर आ रहा है।
भास्कर संवाददाता | थांदला
स्थानीय दशहरा मैदान पर रात्रिकालीन थांदला प्रीमियर लीग (टीपीएल) प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रोजाना दूधिया रोशनी में क्रिकेट मैच खेले जा रहे हैं। गुरुवार रात 12 मैच हुए। 14 अप्रैल से टूर्नामेंट के लीग मैच के प्रथम दौर की समाप्ति के साथ दूसरे दौर के मुकाबले शुरू होंगे। उद्योगपति ब्रजेंद्र शर्मा व सुरेशचंद्र जैन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और आयोजन का लुत्फ उठाया।
इस दौरान 70 वर्षीय रमेश उपाध्याय अपनी टीम के साथ खेले। वहीं अविश क्लब के 10 से 12 वर्ष के बच्चे भी टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। मैदान पर की गई दूधिया रोशनी सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। मंच पर श्वेतांबर स्थानकवासी संघ के जितेंद्र घोड़ावत, प्रदीप गादिया, माणक लालाजी लोढ़ा, महेश वोहरा, कनकमल घोड़ावत, ललित भंसाली, सोनी समाज से नटवरलाल सोनी, नरेश सोनी, कैलाश सोनी, दीपक सोनी, विश्वास सोनी, मनोज सोनी, आशीष सोनी, बलई समाज से राजू धानक, छगनलाल चौहान, सकल पंच अध्यक्ष माणकलाल जिनिया, हीरालाल चौहान, संजय धानक मौजूद थे।