30 वर्षीय युवक ने ब्लेड से अपना गुप्तांग काटा
थांदला | नगर की मुस्लिम गली निवासी युवक रहमत अली (30) ने शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर में ब्लेड से अपना गुप्तांग काट लिया। युवक अविवाहित था और अकेलेपन से परेशान हो गया था। जिसके चलते उसने ये कदम उठा लिया। घरवाले उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने उसे दाहोद रैफर कर दिया।