पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हजरत सैयद गेबनशाह वली का चौथा उर्स आज से

हजरत सैयद गेबनशाह वली का चौथा उर्स आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहंशाह-ए-थांदला हजरत सैयद गेबनशाह वली रेहमतुल्लाह अलैह का चौथा उर्स मुबारक सोमवार से शुरू हो रहा है। इस दिन बाद नमाजे असर चादर शरीफ का जुलूस जामा मस्जिद से निकाला जाएगा जो गांधी चौक, आजाद चौक होते हुए हजरत सैयद गेबनशाह वली रेहमतुल्लाह अलैह के आस्ताने मुबारक पर पहुंचेगा। यहां चादर शरीफ पेश की जाएगी। इस दौरान फातेहा के बाद दुआओं का सिलसिला चलेगा।

सोमवार को बाद नमाजे ईशा महफिले-ए-सिमां का आयोजन किया जाएगा जिसमें हाजी मुकर्रम अली वारसी भोपाल, नियाजी ब्रदर्स सुल्तान उस्मान नियाजी दिल्ली से अपने कलाम पेश करेंगे। 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे महफिले-रंग, कुल की फातिहा व दस्तारबंदी का आयोजन होगा जिसमें सुबह की कव्वाली में नियाजी ब्रदर्स सुल्तान-उस्मान नियाजी अपने कलाम पेश करेंगे। हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक इस उर्स में सूफी मोहम्मद अजबनूर अल्ताफ हुसैन नक्शबंदी कादरी, चिश्ती साबरी रेहमती महिदपुर की जेरे सदारत में होगा। वहीं सूफी हजरत बादशाह बाबा मस्तान थांदला, अब्दुल रज्जाक बाबा थांदला, जहीर बाबा थांदला, फिरोज साबरी रतलाम, रमजान साहब वारसी उदयपुर, पठान बाबा प्रतापगढ़, हकीमबाबा बांसवाड़ा, सलीम बाबा झाबुआ, करीम बाबा कोटड़ी, अशफाक बाबा महिदपुर, निसार बाबा झाबुआ, वाहिद शेख कल्लू बाबा थांदला, अखंडजी महाराज उज्जैन, गुलाम मोइन रतलाम, हैदर अली महिदपुर, रमेश कबाड़ी आयोजनों में मौजूद रहेंगे।

उर्स कमेटी के मेंबर शादाब सैयद, रईस मकरानी, शम्मी खान, मोहम्मद रजा खान, फिरोज पिंटू भाई, अमीर जमान पठान, अजहर मिर्जा, अजहर खान निजामी, सोहेल शेख, रईस शेख, इरफान पठान, रज्जाक भाई सिकंदर, कमालुद्दीन शेख, नूर भाई रंगरेज ने लोगों से आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया है।

पहले दिन चादर का जुलूस निकलेगा, 17 नियाजी ब्रदर्स सुल्तान-उस्मान नियाजी कव्वाली पेश करेंगे

उर्स की तैयारियां चल रही है। दरगाह परिसर पर आकर्षक रोशनी की गई है।

खबरें और भी हैं...