पारणा महोत्सव में थांदला से भी पहुंचेंगे लोग
पारणा महोत्सव में थांदला से भी पहुंचेंगे लोग
थांदला | आचार्य श्री उमेशमुनिजी के शिष्य प्रवर्तक जिनेंद्रमुनिजी, अणुवत्स संयतमुनिजी, संदीप मुनिजी, अतिषय मुनिजी, गिरीश मुनिजी, आदित्य मुनिजी, शुभेषमुनिजी, चन्द्रेश मुनिजी ठाणा-9 के सान्निध्य में मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर में 18 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन 200 वर्षीतप आराधकों के पारणे का आयोजन होने जा रहा है। पारणा महोत्सव में थांदला से भी बड़ी संख्या श्रावक-श्राविकाएं बड़वाह पहुंचेंगे। मध्यप्रदेश से अधिकाधिक संख्या में आ रहे तपस्वियों के अतिरिक्त महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान के अलावा कई दूरस्थ प्रांत के तपस्वी भी पारणा महोत्सव में शामिल होंगे।