तार टूटा, 6 एकड़ गेहूं की फसल जली
थर्मल| हिसार जाने वाली हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर थर्मल बाईपास के पास गांव सुताना के खेतों में गिर गया। इससे गांव के किसान धीरज का आधा एकड़, कर्मसिंह का एक बीघा, राधा का आधा एकड़, पवन का आधा एकड़ व सोहन का 6 एकड़ फांस जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पौने एक बजे आग लगी, इसके बाद मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी लेकिन, गाड़ी सवा घंटे बाद पहुंची। थर्मल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।