पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्राकृतिक गैस कारोबार के लिए एक्सचेंज अक्टूबर तक शुरू होगा

प्राकृतिक गैस कारोबार के लिए एक्सचेंज अक्टूबर तक शुरू होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्र सरकार ने इस साल अक्टूबर तक प्राकृतिक गैस की खरीद-फरोख्त के लिए एक बड़ा एक्सचेंज शुरू करने की योजना बनाई है। इससे भारतीय गैस का एक मानक मूल्य तय हो सकेगा और खपत को बढ़ावा मिल सकेगा। ऑयल नियामक पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड ने इसके लिए एक सलाहकार फर्म की नियुक्ति के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। यह सलाहकार गैस ट्रेडिंग हब/एक्सचेंज की स्थापना और नियामकीय रूपरेखा के बारे में सलाह देगा।

वर्तमान में घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस का मूल्य सरकार तय करती है। यह कई तरह के फॉर्मूलों पर आधारित है। एक्सचेंज में खरीद-फरोख्त होने पर गैस की कीमत बाजार-आधारित प्रणाली से तय होगी। पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजीआरबी को देश में गैस खरीद-फरोख्त, एक्सचेंज की स्थापना और उसके संचालन के लिए जरूरी नियामकीय रूपरेखा तैयार करने को कहा है। सलाहकार फर्म विभिन्न जरूरतों के बारे में विस्तृत अध्ययन करेगी। इसके लिए पीएनजीआरबी के अधिकारी अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे, जहां इस तरह के गैस एक्सचेंज सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।

अभी सरकार तय करती है दाम, एक्सचेंज होने पर बाजार-आधारित प्रणाली से तय होंगे

फिलहाल कई फॉर्मूलों से तय होती है कीमत

फिलहाल प्राकृतिक गैस की कीमत अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और रूस में प्रचलित गैस के मूल्यों के आधार पर तय की जाती है। ये शुद्ध निर्यातक हैं। हर 6 माह में समीक्षा होती है। प्राकृतिक गैस की फिलहाल कीमत 3.06 डॉलर प्रति इकाई (10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट) है। यह दर 1 अप्रैल से छह माह के लिए प्रभावी है।

खबरें और भी हैं...