असंध रोड पर तूड़ी से भरी ट्राॅली पलटी
थर्मल | असंध रोड थर्मल बाईपास पर सोमवार सुबह तूड़ी से भरी एक ट्राॅली का धुरा टूटने से दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। शामली निवासी चालक रसीम ने बताया कि वह असंध से तूड़ी लेकर वापस शामली की ओर जा रहा था। रास्ते में ट्रॉली का धुरा टूट गया। ट्रॉली पर बैठे शामली निवासी अख्तर व यामीन खेतों में गिर गए।