पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्कर यूनियन ने की जर्जर मकान अलाॅट करने के मामले की जांच की मांग

वर्कर यूनियन ने की जर्जर मकान अलाॅट करने के मामले की जांच की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थर्मल| एचएसईबी वर्कर यूनियन मुख्यालय भिवानी की थर्मल यूनिट ने आज जर्जर मकान अलाॅट करने को लेकर बैठक की। यूनिट प्रधान धमेंद्र मलिक ने कहा कि 1978 व 1980 में बनाए गए मकान अब जर्जर हालात में हैं। इनकी मरम्मत के नाम पर सिविल विभाग व ठेकेदारों ने घोटाला किया है। यूनियन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस मौके पर कृष्ण मलिक, रामचंद्र, धर्मेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे। वहीं, मकान आबंटन अधिकारी एके सिंघल ने बताया कि कमेटी की सिफारिश पर ही मकान अलाट किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...