पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिवाना के पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या करने के आरोपी ने कबूला गुनाह

दिवाना के पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या करने के आरोपी ने कबूला गुनाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिवाना के पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या करने के आरोपी ने गुनाह कबूल लिया है। थाना चांदनी बाग एसएचओ सुरेश सैनी का कहना है कि दिवाना गांव के रहने वाले धर्म सिंह के बेटे भोपाल की हत्या शुक्रवार रात को हुई थी। इस मामले में गोविंद, अमित, कुलदीप, पोली और राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। गोविंद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपी फरार हैं। आरोपी गोविंद ने कबूला है कि शराब पार्टी के दौरान कम-ज्यादा पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर भोपाल के सिर पर ईंट से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। गोविंद को सोमवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...