- Hindi News
- National
- महिला से अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो लगाया जाम, एक आरोपी पकड़ा
महिला से अभद्रता करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो लगाया जाम, एक आरोपी पकड़ा
महिला से अभद्रता करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों ने रविवार रात असंध रोड पर जाम लगाकर सीएम को ट्वीट करके मामले की जानकारी दे दी। करीब 10 मिनट तक आक्रोशित लोग सड़क जाम लगाकर नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने समझाइश करके जाम खुलवाया और बाद में एक आरोपी सतप्रकाश को गिरफ्तार करके उसके बेटे पंकज को पाबंद किया गया है।
विर्क नगर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जोगेंद्र सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। एक पक्ष ने ईंट मारी तो गली में खड़ी एक महिला का सिर फट गया। महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। रविवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। शाम को कुछ महिलाएं सैर कर रही थीं। महिला का सिर फोड़ने वाले आरोपियों ने किसी अन्य महिला के साथ अभद्रता कर दी। इस पर महिला ने पुलिस को सूचना दे दी। एसोसिएशन के विकास को लेकर बैठक चल रही थी, तभी सूचना पर पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। महिला का पति बाहर गया था। उसने सीएम को ट्वीट करके मामले की जानकारी दी। कार्रवाई नहीं हुई तो महिलाओं ने असंध रोड आकर बैठ गईं और जाम लगा दिया। बाद में एसएचओ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा दिया। करीब 10 मिनट बाद महिलाओं ने जाम खोला।
थर्मल. विर्क नगर की महिलाएं असंध रोड पर जाम लगाती हुईं। फोटो | भास्कर