नहर में 72 घंटे बाद मिला डूबे छात्र का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका
असंध रोड पुलिस चौकी के पीछे बतरा कॉलोनी के सामने नहर में डूबे 9वीं कक्षा के छात्र का शव करीब 72 घंटे की तलाशी के बाद बुधवार को म्यूजियम के पास नहर में मिला गया। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कुटानी रोड के जगदीश नगर निवासी निवासी 15 वर्षीय तरुण पुत्र दीपक नव युवक विद्या मंदिर स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र था। 15 अप्रैल दोपहर करीब दो बजे कॉलोनी के शहबाज, उसका भाई शोएब, शिवकुमार, आदित्य, दीपक, सौरभ उसको घर से बुलाकर ले गए थे। पांचों आरोपी उसे ई-रिक्शा से नहर पर ले गए। फिर पुलिस को सूचना दी कि तरुण नहर में डूब गया। परिजनों ने पांचों आरोपियों पर धक्का देने का आरोप लगाया था। पिता ने कहा कि तरुण को तैरना नहीं आता था। अगर तरुण नहाने जाता तो कपड़े भी उतारता, लेकिन कपड़े नहीं मिले थे। पुलिस ने पांचों पर अपहरण का केस दर्ज किया था। गोताखोर शव की तलाश में जुटे थे, नहीं मिलने पर पुलिस ने कुरुक्षेत्र से बोट मंगाकर खोजबीन की। इसके बाद उसका शव मिला। सिविल अस्पताल में डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए शव को रोहतक रेफर कर दिया। बाद में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नारायण डबास को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया गया।