आज दिल्ली पहुंचेंगे नीरज चोपड़ा
थर्मल| जेवलिन थ्रो के गोल्ड मेडल विजेता गांव खंडरा निवासी नीरज चोपड़ा आज आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट से दिल्ली पहुंचेंगे। उनके चाचा भीम सिंह ने बताया कि वे परिजनों सहित दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। नीरज को गांव आने में अभी 2 से 3 तीन दिन का समय लग सकता है। सबसे पहले नीरज को सम्मान के लिए आर्मी ले जाएगी। उसके बाद फेडरेशन में सम्मान होगा। फिर नीरज का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का है। उसके बाद ही पता चल सकेगा कि नीरज किस दिन गांव पहुंचेगा।