नहर में तीसरे दिन भी नहीं लगा तरुण का सुराग
थर्मल| 15 अप्रैल को नहर में डूबे तरुण निवासी पहलवान चौक का आज तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। उसने पिता दीपक ने बताया कि वह सुबह से पुलिस व गोताखोरों के साथ खूबडू झाल तक तरुण को ढूंढने गए थे। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को पहलवान चौक कुटानी रोड के नवयुग स्कूल का नौंवी कक्षा का छात्र अपने दोस्तों के साथ बतरा कॉलोनी के पास नहर किनारे आया। उसके दोस्तों के अनुसार वो सभी नहर में नहाने उतरे तो तरुण पानी में बह गया। तरुण के पिता दीपक ने कहा कि अगर पुलिस कड़ाई से उसके दोस्तों से पूछताछ करे तो सारा मामला हल हो सकता है। एसएचओ थाना मॉडल टाउन नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस तीन दिन से गोताखोरों को लेकर खोजबीन कर रही है।