थर्मल| डीएवी स्कूल थर्मल के पास वर्धमान मिल्स में देर रात रूई बनाने वाली मशीन में फंसने से श्रमिक पप्पू का हाथ कट गया। ठेकेदार योगी कुमार ने बताया कि सभी मजदूर रात को काम कर रहे थे इस दौरान पप्पू का हाथ अचानक मशीन में आ गया। मामले की जानकारी मिल मालिक सरदार सिंह को दी गई। इसके बाद उसे तुरन्त ही पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मालिक सरदार सिंह ने बताया कि वह श्रमिक को बेहतर इलाज मुहैया करवाएंगे।