नौहरा सब स्टेशन में 46 में 3 घंटे ही बिजली आई
थर्मल| नौहरा गांव के सब स्टेशन मंे 13 मई को आए तूफान के बाद बिजली गुल हुई थी। उसके बाद गत रात को ही मात्र तीन घंटे बिजली आई। जिसके कारण गांव में पानी की समस्या हो गई है। बिजली आते ही लोगों को खेतों से पानी लाना पड़ रहा है। नौहरा सब स्टेशन में आने वाले रामनगर गांव, जीतगढ़, कचरौली, सिठाना, सिंगपुरा में भी भी इसी समस्या से लोग परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। बताया गया कि न्यू बोहली के पास काबड़ी पावर हाउस से नौहरा सब स्टेशन को बिजली सप्लाई करने वाली लाइन के तार टूटने के कारण समस्या बनी हुई है। अब तक जो बिजली गांव में दी गई है वो दूसरी लाइन से जोड़कर दी गई है। एसडीओ आदित्य कुमार ने बताया कि निगम के कर्मचारी लाइन को ठीक करने मे लगे हुए है। जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।