पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्लाॅट के लिए महिलाओं ने जमीन की बोली रुकवाई

प्लाॅट के लिए महिलाओं ने जमीन की बोली रुकवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थर्मल| आसन कलां गांव में 15 व 16 मई को पंचायती जमीन की बोली होनी है। मंगलवार जैसे ही प्रजापत चौपाल में अधिकारी व ग्रामीण बोली की सिक्योरिटी जमा कराने के लिए लोग इकट्ठे हुए। महिलाओं ने बोली बंद करा दी। महिलाओं ने मांग की कि पहले उन्हें सरकार की ओर से घोषित 100-100 गज के प्लाट दिए जाएं। काफी देर तक महिलाओं ने किसी को सिक्योरिटी की राशि भी जमा नहीं कराने दी। सरपंच कृष्ण अनेजा ने महिलाओं को समझाकर घर जाने की बात कही। बाहर जाते ही महिलाओं ने आसन कलां से खंडरा जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। आधा घंटा जाम लगने के बाद जब वाहनों की दोनों तरफ लाइन लग गई। सरपंच व अन्य सभी पंच व चौकी इंचार्ज सत्यनारायण महिलाओं के बीच आए और आश्वासन दिया कि 25 मई तक सभी 208 धारक लोगों के प्लाॅट काट दिए जाएंगे। प्लॉट 92 नंबर की बोली भी नहीं होगी। गांव की महिलाओं इंद्रो, फूलो देवी, करेशनी, बिमला, बलबीरो, शिमला, सुनहरी ने बताया कि आसपास के गांवों में बीपीएल परिवारों को प्लाट मिल चुके है। गांव में हजारों एकड़ पंचायती जमीन होने के बावजूद भी उन्हें प्लाट नहीं दिए गए।

मंगलवार को ग्राम पंचायत की 580 एकड़ के करीब पंचायती जमीन की बोली हुई बाकी बोली 16 मई को होगी। इससे ग्राम पंचायत को करोड़ों रुपए की आमदनी होगी। इस अवसर पर एडीसी सुजान, डिप्टी डीआरओ जसविन्द्र बांगड़, सचिव नरेश कुमार, ममता, मीना मैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...