पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘काले रंग की वस्तु दान करना शुभ’

‘काले रंग की वस्तु दान करना शुभ’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थर्मल| क्षेत्र के गांव आसन कलसं में शनि देव मंदिर में शनि देव जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर में शनि देव के परिवार की स्थापना भी की गई है।

हर शनिवार को यहां भजन कीर्तन का कार्यक्रम होता है, इसमे गांव के अलावा दूर-दूर से श्रदालु दर्शन के लिए आते हैं। कार्यक्रम के दौरान हलका ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने भी शिरकत की। शनि देव के बारे में पुजारी गगन मलिक ने बताया कि शनि देव सूर्य के पुत्र हैं। इनकी माता का नाम छाया है। शनि देव को हिंदू धर्म में न्याय का देवता माना जाता है। शनि देव न्याय के अधिकारी हैं और इनका न्याय निष्पक्ष होता है और दंड भी मिलता है। शनि देव को प्रसन्न करने के लिए तेल चढ़ाना, पीपल पर जल चढ़ाना, कुत्तों को भोजन कराना, काले रंग की वस्तु का दान करने पर शनि देव खुश होते हैं।

शनि जयंती हिंदू धर्म का विशेष पर्व माना जाता है। इस दिन को शनि देव के जन्म दिन के रूप मे मनाया जाता है। इस अवसर पर सुभाष सेठ, संजीव कुमार, संदीप अनेजा, हरीश, मदन व शनि परिवार मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...