थर्मल| गांव रजापुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राइमरी विंग मे आज ज्वॉयफुल एक्टिविटी डे मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों के बीच क्राफ्ट व ड्राइंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता मे विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। क्राफ्ट एक्टिविटी और ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अध्यापकों के मार्गदर्शन में अपनी भावनाओं को कोरे कागजाें पर व्यक्त किया। क्राप्ट में भी बच्चो ने अपनी कलाकारी दिखाई।