पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 27 दिनों से नौकरी के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण, किसी ने नहीं ली सुध

27 दिनों से नौकरी के लिए धरने पर बैठे ग्रामीण, किसी ने नहीं ली सुध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थर्मल| गांव ददलाना मे सीएचसी गेट पर 27 दिनों से आउटसोर्सिंग की नौकरी के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों की अब तक किसी ने सुध नहीं ली है। ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों बृजपाल राणा, रामगोपाल, सतपाल, साहिल, सुशील, राजकुमार व अन्य ने बताया कि ग्राम पंचायत ने सीएचसी के लिए साढ़े चार एकड़ जमीन फ्री दी थी कि गांव के युवाओं को नौकरी मिल जाएगी। लेकिन, यहां आउटसोर्सिंग के नौकरी के लिए बाहर के लोगों को लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...