पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ददलाना में विरोध; ढांडा को बदलना पड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन का स्थान

ददलाना में विरोध; ढांडा को बदलना पड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन का स्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव ददलना के महाराणा प्रताप स्टेडियम में रविवार को करनाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद व हलका ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करनी थी। लेकिन, वहीं पास में ही पिछले 28 दिनों से ग्रामीण आउटसोर्सिंग नौकरी के लिए धरना दे रहे हैं। सुबह डीएसपी बिजेन्द्र सिंह साढ़े आठ बजे के करीब वहां पहुंचे और ग्रामीणों को स्टेडियम में न जाने को कहा। परंतु वहां पर बैठे युवा व महिलाएं नहीं मानी। इसके बाद कार्यक्रम वहां से बदलकर सरपंच दीपक राणा के घर रखा गया। इस दौरान भारी संख्या में धरनाकारी रास्ते में खड़े हो गए और सांसद व विधायक का विराेध करने लगे। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को देने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात किया गया। इसके बाद रूट बदलकर दोनों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। हालांकि, कार्यक्रम खत्म होने के बाद विधायक व सांसद धरना दे रहे युवाओं से मिले और अधिक से अधिक नौकरियों को गांव के लोगों को देने की बात कही। इस अवसर पर खुशदिल कादियान, जिन्द्र चीमा, दीपक राणा, बीडीपीओ अशोक छिक्कारा, मोहन लाल, अशोक रामनगर आदि मौजूद रहे।

थर्मल. गांव ददलाना में विरोध के कारण तनाव के दौरान तैनात पुलिस बल। फोटो | भास्कर

भाजपा के आने से खत्म हुई पार्टी बंदी: विक्रम मच्छरौली

बापौली| विधायक रविन्द्र मच्छरौली के भाई विक्रम मच्छरौली ने रविवार को हलके के कई गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने गांव की गली-गली घूमकर आम जन की समस्याओं को गंभीरता से जानने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हलका समालखा के हर गांव के अंदर समानता के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार आने के बाद हलके से भ्रष्टाचार तो खत्म हो ही गया है साथ में पार्टीबाजी भी खत्म हो गई है। विक्रम मच्छरौली ने कहा कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। इस मौके पर सरपंच अमजद मजिदी, सुनील, मेहरबान, शमशाद, ताहिर, समीम, खालिद व अन्य मौजूद रहे।

‘कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत’

पानीपत| हरियाणा कांग्रेस के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष कमल दीवान ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस- जेडीएस विधायकों की एकता ने जीत हासिल कर साबित कर दिया है कि यह जीत लोकतंत्र की है। कार्यक्रम का आयोजन रविवार को माॅडल टाउन स्थित कमल दीवान के कार्यालय पर हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में बिना बहुमत के ही सत्ता काबिज का प्रयास किया था तो असफल हो गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद अजीत सिंह मौजूद रहे।

बापौली में ग्रामीणों की समस्या सुनते विधायक के भाई विक्रम मच्छरौली। फोटो | भास्कर

खबरें और भी हैं...