थर्मल| बतरा काॅलोनी के रहने विकास पासवान ने रविवार को गांव काबड़ी में सांसद अश्वनी चोपड़ा से मिलकर उन्हें अपने बेटे की हत्या को लेकर शिकायत सौंपी। विकास ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बेटे की हत्या के आरोप में सिर्फ मकान मालिक के बेटे प्रतीक को ही आरोपी बनाया है। जबकि, उसके बेटे की हत्या तांत्रिक प्रक्रिया के तहत रामनिवास, उसके भाई सतेन्द्र, प्रतीक, कार्तिक व अन्य ने मिलकर की है। शिकायत में विकास ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें अब तक एफआईआर की कॉपी भी नहीं दी है। इस पर सांसद ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।