थर्मल| क्षेत्र के गांव सौंधापुर के राजकीय उच्च विद्यालय सौंधापुर मे डाॅ. रचना मदान आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी आयुष विंग द्वारा योग कार्याशाला का आयोजन किया गया। इसमें 21 जून को होने वाले आसन-प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डाॅ. नीरज शर्मा, मुख्य शिक्षिका वीना रानी, विनोद कुमार, धारा सिंह, कृष्ण कुमार, जयभगवान व रविन्द्र कुमार मौजूद रहे।