थर्मल | बत्तरा काॅलोनी के विकास कुमार ने जिला पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया। विकास ने बताया कि वह कई बार जिला पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया से मिलने गया। लेकिन, वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे एसपी से नहीं मिलने दिया। जबकि, आरोपी के पिता रामनिवास को कई बार एसपी से मिलवाया गया। इतना ही नहीं 16 मई को एसएचओ माॅडल टाउन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर किताबों की दो गठरी ले गए। इसें बाद पुलिस ने मकान पर ताला लगाना भी मुनासिब नही समझा। कई बार फोन करने के बाद दो पुलिस कर्मी आए और कमरे में ताला लगाकर चले गए। लेकिन दूसरी मजिंल का दरवाजा अब भी खुला हुआ है।