पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस कर्मचारियों ने ईंटों से ताला तोड़ा, दो गठरी किताब ले गई

पुलिस कर्मचारियों ने ईंटों से ताला तोड़ा, दो गठरी किताब ले गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बतरा काॅलोनी में ताला तोड़ने के बाद पुलिस जिप्सी में रखी किताबंे।

थर्मल | बतरा कॉलोनी में 4 वर्षीय विवेक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रतीक के घर बुधवार को जांच की। पुलिस ने ताला तोड़कर घर से प्रतीक की बहनों की किताबें भी उठाई हैं। विवेक के परिजन घर का ताला तोड़ने का विरोध कर रहे थे। इसलिए पिछले दिनों पुलिस वापस लौट गई थी। प्रतीक की बहनें पढ़ाई करती हैं। उनकी किताबें यहां पर रखी थी, इसलिए प्रतीक के परिजनों ने किताबें निकालने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी करवाई है।

मृतक विवेक के पिता विकास पासवान ने बताया कि वो इस मामले को लेकर एसपी संगीता कालिया से मिले थे और उन्होंने कहा था कि किसी भी पुलिस कर्मी को बिना मेरे आदेश के ताला नहीं खोलने देना। परन्तु यहां पर तो पुलिस ताला तोड़कर सामान उठाकर ले गई। उसके बाद किसी भी कमरे में ताला भी नहीं लगाया। विकास का आरोप है कि घर में चोरी हो गई तो पुलिस की जिम्मेदारी होगी। जब पुलिस कर्मी ईंटो से ताला तोड रहे थे तो उन्होने कई बार एसपी को फोन किया परन्तु उन्होंने फोन नहीं उठाया। गुरुवार को परिजन इस मामले को लेकर करनाल रेंज के आई जी से मिलेंगे। इस बारे मे थाना माॅडल टाउन इंचार्ज विकास कुमार ने बताया कि कुछ सामान जांच के लिए कब्जे में लिया गया।

विवेक हत्याकांड

खबरें और भी हैं...