675 एकड़ भूिम की बोली से पंचायत को मिले 2.40 करोड़, होगा विकास
थर्मल. गांव आसन कला में पंचायती जमीन की बोली देते ग्रामीण।
भास्कर न्यूज | थर्मल
गांव अासन कंला में दो दिनों से चल रही पंचायती जमीन की बोली बुधवार को समाप्त हो गई। दो दिनों में कुल 675 एकड़ पंचायती जमीन की बोली हुई। इससे ग्राम पंचायत को कुल 2 करोड़ 40 लाख रुपए की आमदनी हुई। गांव के सरपंच कृष्ण कुमार अनेजा ने बताया कि इस पूरे पैसे को गांव के विकास कार्याें पर खर्च किए जाएंगे। गांव के सरकारी स्कूल में आर्य काॅलेज जैसा एक फुली एसी आॅडिटोरियम बनाया जाएगा। गांव में एक व्यायामशाला, बारात घर और स्वागत द्वार भी बनाया जाएगा। गांव में वाई-फाई सिस्टम भी लगवाया जाएगा। इस अवसर पर जसविन्द्र बांगड़, सचिव नरेश कुमार, ममता, मीना, सरपंच कृष्ण अनेजा, सभी पंच व ग्रामीण मौजूद रहे