थर्मल | वार्ड 23 के अर्जुन नगर में बिहारी चौक और भारत नगर में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अवैध काॅलोनी होने का बहाना बनाकर प्रशासन यहां कोई काम नहीं करा रहा है। महेंद्र, कर्मबीर, रामखिलावन, प्रमोद तिवारी, हंसराज, बलकार संधु, सेवाराम शर्मा, कुलदीप प्रजापत, संदीप कुमार ने बताया कि हर समय उनके घरो के आगे गंदा पानी ठहरा रहता है। कई बार इस मामले को लेकर ग्रामीण विधायक व नगर निगम कमिश्नर से भी शिकायत कर चुके है। पार्षद शीला देवी ने बताया कि वो इस समस्या को लेकर कई बार विधायक से व कई बार कमिश्नर से शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन अवैध कॉलोनी कहकर टरका दिया जाता है।