- Hindi News
- National
- 153 साल पहले अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
153 साल पहले अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
153 साल पहले अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
1865 में आज ही के दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की हत्या कर दी गई थी। उस समय वे वाशिंगटन के फोर्ड थियेटर में ‘अवर अमेरिकन कजिन’ नाटक देख रहे थे। घटना के समय बालकनी में बैठे लिंकन के सुरक्षागार्ड ‘जॉन पार्कर’ उस वक्त उनके साथ नही थे। वो मध्यांतर में ही वहां से बाहर निकल गए थे। रात सवा दस बजे मौका देखकर हमलावर जॉन वाइक्स बूथ ने लिंकन को सिर पर पीछे से गोली मार दी। मेजर हेनरी रैथबोन ने हमलावर वाइक्स बूथ को पकड़ने की कोशिश की, पर कामयाब नहीं हो सके। लिंकन को अस्पताल ले जाया गया, जहां अगली सुबह सात बजकर 22 मिनट पर उनका निधन हो गया। तत्कालीन उपराष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन को तब कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप मेें शपथ दिलाई गई। लिंकन को गोली मारने वाले वाइक्स बूथ की 10 दिन बाद वर्जीनिया में अमेरिकी सैनिकों से मुठभेड़ हुई। जहां वह मारा गया।
खास  अमेरिका के इतिहास में अब तक 45 राष्ट्रपति हुए हैं। इनमें से नौ अपना चार साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। उनमें से चार की हत्या कर दी गई।