मछली पालन कर स्वरोजगार करें लोग
सिमडेगा | ठेठईटांगर प्रखंड के कोनबेगी अंतर्गत राजस्व ग्राम पोढ़ाटोली में कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को मछली पालन के बारे में जानकारी दी गई। नेहरू युवा संगठन और स्वामी विवेकानंद युवा क्लब पोढ़ाटोली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन रमेश प्रसाद प्रशिक्षणार्थियों को मछली पालन की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि मत्स्य पालन एक अच्छा साधन है। लोग ग्राम पंचायत के माध्यम से तालाब बनवाकर और मछली पालन कर अच्छा रोजगार कर सकते हैं। मछली पालन स्वरोजगार के लिए शैक्षणिक योग्यता या अायु की कोई पाबंदी नहीं है। मछली पालन करने वाले लोग प्रशिक्षण प्राप्त करना कार्यकुशलता बढ़ाएं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन माह तक चलेगा। कार्यक्रम में प्रवीण बड़ाईक, सिलाई शिक्षिका पूनम देवी, सुनीता कुल्लू, दिव्या केरकेट्टा, आरती कुमारी, रश्मि कुमारी, विमला देवी, कृष्णा बड़ाईक, चैतु बड़ाईक आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।