पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेनोन इंडेन गैस एजेंसी को शो किया कॉज

मेनोन इंडेन गैस एजेंसी को शो किया कॉज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला आपूर्ति पदाधिकारी मयंक भूषण ने शुक्रवार को ठेठईटांगर स्थित मेनोन इंडेन गैस एजेंसी के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान देखा कि एजेंसी द्वारा केवाईसी फार्म को कंप्यूटर में प्रविष्टि के लिए किसी प्रकार का कार्य नहीं किया जा रहा है। किसी कंप्यूटर ऑपरेटर काे भी कार्य करते हुए नहीं देखा गया। केवाईसी से संबंधित ऑनलाइन आंकड़ों के अनुसार उनके द्वारा दस अप्रैल को सिर्फ 24 और 11 अप्रैल को शून्य, 12 अप्रैल को 27 केवाईसी किए गए थे। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि एजेंसी द्वारा केवाईसी फार्म को कंप्यूटर में प्रविष्टि को लेकर कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है। इससे सरकार की महत्वपूर्ण योजना के प्रति एजेंसी की लापरवाही झलकती है। एजेंसी के संचालक से 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूछा गया है कि एजेंसी के लाइसेंस को रद्द करने के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

सक्रियता नहीं बरतने वालों पर होगी कार्रवाई : इधर जलडेगा प्रखंड कार्यालय में डीएसओ ने राशन दुकानदारों के साथ समीक्षा बैठक कर रसोई गैस फार्म भरो अभियान के तहत लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियां अभियान के तहत समर्पित और सक्रिय होकर कार्य करें तभी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। सक्रियता नहीं बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ ने बीस सूत्री के उपाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंहदेव और सिमडेगा के डीएसओ के साथ ठेठईटांगर, जलडेगा, बानो और कोलेबिरा में अभियान के तहत हो रहे कार्य का जायजा लिया।

गैस एजेंसी से संबंधित जानकारी लेते डीएसओ।

खबरें और भी हैं...