पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत, एक महिला घायल

वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत, एक महिला घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के कुम्हारटोली जोराम में वज्रपात की चपेट में आने से ललित कुमार नामक युवक की मौत हो गई। जबकि 45 वर्षीया महिला कविता कुल्लू घायल हो गई। बताया जाता है कि ललित और कविता सड़क के किनारे खड़े थे। रविवार की शाम अचानक आकाश में बादल छा गए और आंधी चलने लगी। इसी दाैरान ठनका गिरा। ठनका के झटके से दोनों थोड़ी दूर सड़क पर जा गिरे और ललित कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर दिनेश ने उसकी जांच के बाद बताया कि महिला की स्थिति गंभीर है उसके इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ललित के बारे में बताया गया कि वह किसी काम के लिए मजदूर खोजने के लिए वेदव्यास ओड़िशा से यहां आए थे। शाम को वह वेदव्यास लौटने के लिए सड़क के किनारे खड़े होकर बस की प्रतीक्षा कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...