ठेठईटांगर में रमजान की शुरुआत, रखा रोजा
ठेठईटांगर | इस्लाम धर्मावलंबियों ने गुरुवार को पहला रोजा रखा। बुधवार की रात नौ बजे रमजान शुरू होने की सूचना मिलने के बाद लोगों ने तराविह की नमाज साढ़े नौ बजे अदा की। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोख्तार ने तराविह की नमाज पढ़ाई। गुरुवार को दिनभर रोजा रखकर लोगों ने शाम को इफ्तार किया।