पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की हुई मौत

कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की हुई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसजोर थाना क्षेत्र के जामडीह के निकट भुकुमुंडा गांव में कार और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। डा. दिनेश ने उसका प्राथमिक इलाज करते हुए सिमडेगा के सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया गया कि घायल युवक को गहरी चोट लगी है और वह होश में नहीं है। जानकारी के अनुसार घायल युवक रोशन अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर बांसजोर जा रहा था। तभी एक कार से आमने सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में मृतक की पहचान कंचन कंडुलना के रूप में हुई है। बीडीओ आबिद हुसैन ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक की प|ी नूतन कंडुलना को तत्काल राहत के रूप में दस हजार रुपए नकद प्रदान किए हैं।

खबरें और भी हैं...