ठेठईटांगर में पेड़ और पोल गिरा, बिजली आपूर्ति ठप
ठेठईटांगर | प्रखंड के अलसंगा में आंधी तूफान से एक पेड़ तथा बिजली का पोल गिर गया। इस कारण ठेठईटांगर में 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ठेठईटांगर में दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल की। उधर अलसंगा इलाके में विद्युत आपूर्ति ठप है।