प्रखंड के घुटबहार पंचायत में सोमवार को एकदिवसीय फसल उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को कृषि ओर पशुपालन के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए इसे उन्हें रोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। झारखंड स्टेट लाइवली हुड प्रोमोशन सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन विभाग की ओर से लोगों को बकरी पालन से संबंधित जानकारी दी गई।
बताया गया कि बकरी पालन से अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है। साथ ही एंथ्रेक्स बीमारी के कारण और लक्ष्ण और बचाव के बारे में भी बताया गया। कहा गया कि लोग मृत पशुओं का मांस बिलकुल नहीं खाएं और पशुओं में एंथ्रेक्स जैसे लक्षण दिखते ही उसका इलाज कराएं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनोद बिहारी दास ने उन्नत बीज और उन्नत कृषि के बारे में जानकारी दी। आत्मा के डायरेक्टर कृष्ण बिहारी सिंह ने खरीफ फसल में उरद, अरहर, दलहन की खेती के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। प्रशिक्षक लक्ष्मण महतो ने धान की बुआई निराई और गुड़ाई के बारे में बताया। लोगों से अच्छे किस्म के बीज और खाद का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया।
ग्रामीणों को संबोधित करते पदाधिकारी।