पुलिस पदाधिकारियों की हुई बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले
पुलिस पदाधिकारियों की हुई बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को सम्मानित किया गया। दो दिनों पूर्व केरेया घाटी में हुए पुलिस पीएलएफआई मुठभेड़ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इंस्पेक्टर आलोक कुमार, ठेठईटांगर थाना प्रभारी बृज कुमार, गिरदा ओपी प्रभारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य घटनाओं में बेहतर कार्य करने वाले कोलेबिरा थाना प्रभारी लक्ष्मण राम, बानो थाना प्रभारी महेंद्र दास, ओड़गा थाना प्रभारी जोन मुर्मू, सबइंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार तथा एएसआई मुइजुल रहमान को एसपी कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।