डीडीटी के छिड़काव में लापरवाही नहीं बरतें कर्मी
ठेठईटांगर प्रखंड को मलेरिया से मुक्त करने के लिए विभाग ने प्रखंड में होने वाले प्रथम चरण के डीडीटी छिड़काव अभियान की शुरुआत की है। बुधवार को ठेठईटांगर की बीडीओ पीएस डोना मिंज ने प्रखंड के एक घर में डीडीटी का छिड़काव करते हुए अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि मलेरिया से मुक्ति के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। लोग अपने घरों में डीडीटी का छिड़काव जरूर कराएं। शत प्रतिशत घरों में डीडीटी का छिड़काव कराना विभाग की पहली प्राथमिकता है। कर्मी इसमें इसमें लापरवाही नहीं बरतें। सात जून तक चलने वाले अभियान के दौरान डीडीटी का छिड़काव दो चरणों में जिले के 232 गांवों में किया जाएगा। दूसरा चरण एक अगस्त से 29 अगस्त तक होगा। इस मौके पर एमटीएस सुशांत कुमार, विकास कर्मकार सहित कई मलेरिया कर्मी मौजूद थे।