पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चालकों को लगाना पड़ रहा है 1.5 किमी अतिरिक्त चक्कर

चालकों को लगाना पड़ रहा है 1.5 किमी अतिरिक्त चक्कर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने खलघाट से मनमाड़ तक का फोर लेन मार्ग बनाया है। इसमें कई क्षेत्रों को अनदेखा कर रोड का निर्माण किया गया है। इससे पिछले कई सालों से लोग परेशान हो रहे है। शासन की इस अनदेखी का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 पर खलघाट से मनमाड़ तक कर फोर लेन हाइवे बनाया है। इस मार्ग पर लगभग 70 गांव हैं। इन गांवों तक जाने के लिए शासन के माध्यम से एप्रोच रोड बनाए गए हैं। ताकि हाईवे से अलग होकर उन गांवों तक पहुंचा जा सके। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग के बीच में कई ऐसे अन्य राजमार्ग आते हैं। जिनसे जुड़ने के लिए निर्माण कंपनी में किसी भी तरह का एप्रोच रोड नहीं बनाया गया है।

मुंबई-आगरा फोर लेन पर ठीकरी से बड़वानी जाने के लिए मुख्य रूप से हाईवे से एप्रोच रोड बनाए जाने की आवश्यकता है। लेकिन कंपनी ने इसको अनदेखा करते हुए बड़वानी जाने के लिए किसी भी प्रकार से एप्रोच रोड नहीं बनाया। इस वजह से राहगीरों को डेढ़ किमी अतिरिक्त घूमकर ठीकरी गांव से होकर जाना पड़ता है। इससे वाहन चालकों व यात्रियों का समय व ईंधन अतिरिक्त खर्च होता है। कई बार रात में लंबे सफर के यात्रियों को पता ही नहीं चलता कि बड़वानी जाने का रास्ता कहां से है। गलतफहमी में वे हाईवे पर चलकर काफी दूर निकल जाते हैं। तब उन्हें पता लगता है कि वे आगे निकल आए हैं।

सरकार ने सभी जगह पर सिक्स लेन के लिए जमीन अधिग्रहण की है। लेकिन इसका उपयोग एप्रोच रोड बनाने में नहीं किया गया है। जिस जगह एप्रोच रोड बनाना था। उस जगह के किसान का आरोप है कि निर्माण कंपनी ने अधिग्रहण की हुई जमीन से अधिक जमीन ले रखी है। अब वहां पर नेशनल हाईवे की जमीन नहीं है। इसलिए वहां पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकता है। लोगों ने एबी रोड से बड़वानी के लिए एप्रोच रोड बनाने की मांग की है। ताकि लोगों को अतिरिक्त चक्कर न लगाना पड़े। साथ ही बाहरी लोग भी एप्रोच रोड के अभाव में न भटके।

एबी रोड के नीचे से ठीकरी के लिए गया मार्ग यहां नहीं बना बड़वानी के लिए एप्रोच रोड।

गूगल पर दिखता है गुजरात को जोड़ने वाला मार्ग

इंदौर, उज्जैन, धार, खरगोन, कसरावद से गुजरात जाने वाले यात्रियों को एबी रोड से ठीकरी में बड़वानी रोड नजर नहीं आता है। इस वजह से यात्री जुलवानिया या फिर खलघाट होकर गुजरात को निकलते हैं। कई बार रात में यात्री इसलिए परेशान होते हैं क्योंकि गुगल मैप पर यह रास्ता दिखता है। लेकिन असल में राष्ट्रीय राजमार्ग से इस रोड पर जाने के लिए रास्ता नजर नहीं आता है।

भेजा है प्रस्ताव

उक्त स्थान पर एप्रोच रोड बनाने के लिए प्रस्ताव नेशनल हाइवे अथॉरटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को भेजा जा चुका है। लेकिन वहां जमीन की कमी आ रही है। रोड के लिए 40मीटर की जरूरत है। जबकि मौके पर 30मीटर उपलब्ध है। अतिरिक्त जमीन अधिग्रहण होने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी। प्रहलाद मंडलोई, एईडब्ल्यू सेक्शन इंचार्ज, इंदौर।

खबरें और भी हैं...