पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रात में खराब हुई बस, सुबह तक नहीं की साधन की व्यवस्था, यात्रियों ने की शिकायत

रात में खराब हुई बस, सुबह तक नहीं की साधन की व्यवस्था, यात्रियों ने की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाने पर बस मालिक के खिलाफ शिकायत करते यात्री।

नगर के दो किमी दूर एबी रोड का मामला

भास्कर संवाददाता | ठीकरी

नगर के दो किमी दूर एबी रोड पर शुक्रवार रात एक बजे वर्मा बस इंदौर से यात्रियों को लेकर शिरडी जा रही थी। इस बीच बस तकनीकी रूप से खराब हो गई। यात्रियों ने दूसरे साधन की मांग की। लेकिन चालक व परिचालक सुबह 8बजे तक कोई व्यवस्था नहीं कर सके। इस पर सुबह यात्रियों ने सेवा की कमी का आरोप लगाते हुए बस क्रमांक एमपी 04पीए0635के खिलाफ शिकायत कर दी।

यात्रियों ने बताया बस में बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग यात्री रातभर परेशान होते रहे। लेकिन बस संचालकों ने दूसरे वाहन की व्यवस्था नहीं की। यात्रियों ने कहा कि रात में किसी यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। काफी देर हंगामा होता रहा। मामला समझने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही। इस बीच यात्रियों ने बस मालिक से संपर्क कर आपस में समझौता हो जाने व दूसरी बस की व्यवस्था कर दिए जाने पर शिकायत वापस लेने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने लिखित में समझौता कराया व दूसरी बस से बस मालिक ने यात्रियों को शिरडी के लिए रवाना किया।

खबरें और भी हैं...